Move to Jagran APP

गंगा खतरे के निशान से ऊपर

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर शनिवार सुबह छह बजे साहिबगंज में 27.380 मीट

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 06:24 PM (IST)
गंगा खतरे के निशान से ऊपर
गंगा खतरे के निशान से ऊपर

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर शनिवार सुबह छह बजे साहिबगंज में 27.380 मीटर है जो खतरे के निशान से 0.13 मीटर ऊपर है। राजमहल में भी शनिवार सुबह जलस्तर में कुछ वृद्धि हुई है। वहां भी जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर शनिवार सुबह बक्सर में स्थिर हो गया है। जबकि गांधी घाट पटना में बढ़ रहा है। हाथीदह और मुंगेर में जलस्तर स्थिर है। भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज में जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। साहिबगंज में जलस्तर रविवार सुबह बढ़कर 27.500 मीटर होने का अनुमान है। यानि 24 घंटे में जलस्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ने की संभावना है। राजमहल में भी जलस्तर बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है। फरक्का में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.