साहिबगंज में गंगा खतरे के निशान से 1.15 मीटर उपर
साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार को खतरे के निशान से 1.15 मीटर ऊपर पहुंच गई है। जलस्तर बढ़कर 2
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा नदी बुधवार को खतरे के निशान से 1.15 मीटर उपर पहुंच गई है। जलस्तर बढ़कर 28.400 मीटर के पार पहुंच गया है। दियारा के लोग गंगा के पानी से घिर गए हैं। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी गुरुवार को साहिबगंज में खतरे के निशान से एक मीटर 10 सेंटीमीटर उपर पहुंचेगी इसके बाद जलस्तर स्थिर हो जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से दियारावासियों के लिए उपलब्ध नाव के सहारे साहिबगंज के अलावा राजमहल, उधवा में दियारावासी आवागमन कर रहे हैं। घरों में पानी घुसने के बाद ही आबादी निष्कासन कर राहत शिविर में लाने के बाद राहत सहायता का वितरण की बात आपदा विभाग बता रहा है। जिले के सभी अंचल अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए व्यवस्था करने को कहा गया है।
केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर 28.400 मीटर के पहुंच गया है। जबकि साहिबगंज में खतरे का निशान 27.250 मीटर है। गुरुवार को भी जलस्तर बढ़ने का संकेत है। बुधवार को बक्सर, गांधी घाट पटना और हाथीदह में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जबकि मुंगेर में स्थिर है। भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज में बढ़ रहा है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार ¨सह ने बताया कि गंगा नदी के बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है। फिलहाल जरुरत के अनुसार नाव का इंतजाम किया गया है।