वनकर्मियों पर हमला करने वाले दो तस्कर धराए
संवाद सूत्र पाकुड़िया (पाकुड़) वन कर्मियों पर हमला करने वाले दो तस्कर को पुलिस ने शनिव
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : वन कर्मियों पर हमला करने वाले दो तस्कर को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा राजापोखर गांव निवासी झकसु अंसारी व सनाउल अंसारी को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया। तस्करों ने 3 फरवरी 2020 को वन कर्मियों के उपर हमला कर फरार हो गए थे। वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। वनरक्षी नीलु निकोदोमस किस्कु ने चार नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि 3 फरवरी को वनकर्मियों उपर हमला हुआ था। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद सभी फरार हो गए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित राजापोखर निवासी झकसु और सनाउल अपने घर पर हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजापोखर गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद पलियादाहा गांव के एक तालाब से कुछ लकड़ी को बरामद किया गया था। लकड़ी तस्करी में उपयोग किए गए ट्रक को जब्त नहीं किया जा सका है।