Move to Jagran APP

प्रशासन कराएगा छोटा मंडल का इलाज

न टीबी से ग्रसित सिदो कान्हू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू का इलाज जिला प्रशासन कराएगा। यह आश्वासन गुरुवार को भोगनाडीह पहुंचीं उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय ने उसके परिजनों को दिया। कहा कि परिजनों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। गौरतलब हो कि गुरुवार को ही दैनिक जागरण में छोटा मंडल मुर्मू के ब्रेन टीबी से ग्रसित होने की खबर विस्तार से छपी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 09:05 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:34 AM (IST)
प्रशासन कराएगा छोटा मंडल का इलाज

बरहेट (साहिबगंज) : ब्रेन टीबी से पीड़ित सिदो कान्हु के वंशज छोटा मंडल मुर्मू का इलाज जिला प्रशासन कराएगा। यह आश्वासन गुरुवार को भोगनाडीह पहुंचीं उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय ने उसके परिजनों को दिया। कहा कि परिजनों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। गौरतलब हो कि गुरुवार को ही दैनिक जागरण में छोटा मंडल मुर्मू के ब्रेन टीबी से ग्रसित होने की खबर छपी थी। मंडल मुर्मू ने बताया कि उनके घरों में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होती है। बिजली न रहने से सिदो-कान्हु पार्क में भी अंधेरा रहता है। डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मामले का समाधान करने को कहा। इससे पूर्व सिदो कान्हू की जयंती पर उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, अपर समाहर्ता  अनमोल सिंह, एसडीओ अशोक कुमार साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय आदि क्रांति स्थल पहुंचे और पूजा-अर्चना की। वहां से लौटने के बाद सभी ने भोगनाडीह स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिले के पदाधिकारियों ने सिदो कान्हू के वंशजों से कई जानकारी ली। मौके पर पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन, उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय ने सिदो कान्हू के वंशजों को सम्मानित किया। इस मौके पर  उप विकास आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने  वंशज बिटिया मुर्मू, लीलू हेंब्रम, छोटा रूप चंद मुर्मू, मंडल मुर्मू आदि को अंग वस्त्र  देकर सम्मानित किया।  अतिथियों का स्वागत सिदो कान्हू के वंशज बिटिया मुर्मू ने किया।

loksabha election banner

विदिन समाज के लोगों ने मनाया जन्मोत्सव

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : विदिन समाज के हजारों लोगों ने पंचकठिया संथाली स्थित जाहिर थान पहुंचकर सिदो कान्हू का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, नेपाल सहित अन्य जगहों के लोग शामिल हुए। विदिन  समाज के आदिवासियों ने एकत्रित होकर विभिन्न गुरु बाबाओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर सिदो कान्हू का छठिया माह मनाया। जाहिर थान में समाज के लोगों द्वारा सुख शांति समृद्धि की कामना को लेकर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरहेट थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह, बोरियो थाना प्रभारी राजेश टुडू सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.