Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने बच्चों को दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ : यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:01 AM (IST)
कांग्रेसियों ने बच्चों को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने बच्चों को दी श्रद्धांजलि

पाकुड़ : यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीते मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने शहर के गांधी चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें गोरखपुर में मरे बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी चौक से हुई। यात्रा में शामिल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में भ्रमण कर आम लोगों को संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एसएम तसलीम अरीफ उर्फ बुलेट ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य आजादी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 में भारत देश आजाद हुआ था। आजादी के बाद देश की जनता को काफी राहत मिली थी। जनता को आजादी का मोल समझना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन व सरकार की लापरवाही के कारण दर्जनों बच्चों की जान चली गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष जहरुल इस्लाम, आशिफ इकबाल, तारिक अजीज, मोवादत हुसैन, सईद इस्लाम सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.