सड़क हादसों में तीन जख्मी
बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के रंगमटिया गांव के पास सोमवार को बाइक दुघर्टना ग्रस्त हो जाने से बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बोआरीजोर के राहुल गुप्ता (35) एवं विनय कुमार झा(30) बोआरीजोर से बोरिया जा रह था। इस दौरान बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगमटिया के पास वाहन का संतुलन खो जाने के कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गये। जिसमें से राहुल की स्थित गंभीर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छा
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के रंगमटिया गांव के पास सोमवार को बाइक दुघर्टनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार बोआरीजोर के राहुल गुप्ता (35) और विनय कुमार झा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बोआरीजोर से बोरिया जा रहे थे। इस दौरान बोरियो थाना के रंगमटिया के पास असंतुलित होकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहुल की स्थित गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं एक अन्य घटना में बोरियो-बरहेट हाइवे स्थित तीन मुहानी के पास सोमवार को एंबुलेंस की चपेट में आने से गड़बना निवासी मुस्तफा (6) जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एंबुलेंस घायल को लेकर सदर अस्पताल जा रहा था। इसी क्रम में यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।