जलसंचयन आज की जरूरत : अनंत
जलसंचयन आज की जरूरत बन गई है। अगर इसपर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पानी के लिए मारामारी शुरू हो जाएगी। सरकार भी जलसंचयन के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। इसी क्रम में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। दैनिक जागरण द्वारा जल संचयन के लिए चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है।
साहिबगंज : जलसंचयन आज की जरूरत बन गई है। अगर इसपर अभी ध्यान नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पानी के लिए मारामारी शुरू हो जाएगी। सरकार भी जलसंचयन के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। इसी क्रम में जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। दैनिक जागरण द्वारा जल संचयन के लिए चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। स्कूलों में गठित जागरण जलसैनिक लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। ये बातें राजमहल विधायक अनंत ओझा ने बुधवार को दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान कहीं। कहा कि जल संचयन की बात आदि काल से ही होती रही है। वेद-पुरानों में भी जल संचयन का उल्लेख है। जल की महत्ता है तभी तो भारत में पेड़-पौधों व नदियों की पूजा की जाती है। क्योंकि ये जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साहिबगंज गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है फिर भी यहां के कुछ मुहल्लों में इस बार पानी की किल्लत हो गई। इसे देखते हुए जल संचयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विधायक निधि से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 तालाब खोदे गए हैं। लोगों से चापाकलों के पास शॉकपिट बनवाने की अपील की जा रही है। पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जलसंरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ता सप्ताह में एक दिन गांवों में जाकर लोगों को जल संरक्षण के बारे में बताएंगे। सरकारी भवनों में वाटर हार्वेटिग सिस्टम बने इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।