कार्डधारियों ने मंडरो प्रखंड को घेरा
डरो प्रखंड के खैरवा पंचायत के भीमचक बटखरी खैरवा गांव भीमचक खुटहरी गांव के दर्जनों सफेद कार्ड धारी लाभुकों ने मंगलवार को मंडरो प्रखंड का धेराव किया। जिसमें मांग किया कि विभाग इन गांव के लोगों को सफेद कार्ड की जगह लाल कार्ड दें। इस संबंध में लाभुको ने बताया कि खैरवा पंचायत के भीमचक बटखरी खैरवा गांव भीमचक खुटहरी गांव के लोग अत्यं
मंडरो (साहिबगंज) : मंडरो प्रखंड की खैरवा पंचायत के भीमचक बटखरी, खैरवा गांव, भीमचक खुटहरी गांव के दर्जनों सफेद कार्डधारी लाभुकों ने मंगलवार को मंडरो प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। कहा कि उनलोगों को सफेद कार्ड की जगह विभाग लाल कार्ड दें। लाभुकों ने बताया कि खैरवा पंचायत के भीमचक बटखरी, खैरवा गांव, भीमचक खुटहरी गांव के लोग अत्यंत गरीब तबके के लोग हैं। विभाग की ओर से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को जो आर्थिक लाभ मिलता है वह मिलना चाहिए कितु यहां के लोगों को लाल कार्ड की जगह सफेद कार्ड बनाकर दे दिया गया है। इस वजह से उनलोगों को केरोसिन की जगह कुछ भी नहीं मिलता है। इसे लेकर हम सभी गांव वालों ने मंडरो प्रखंड का घेराव किया है ताकि न्याय मिल सकें। इस संबंध में मंडरो बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि आपकी समस्या की हमें जानकारी मिली है। इसकी जांच कर सफेद कार्ड की जगह लाल कार्ड बनवाने का कार्य किया जाएगा। मौके पर निशाद अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, बेखो मोसमात, फरीदा खातून, बडकी मुर्मू, लाल मोहम्मद, जोदा खातून आदि मौजूद थे।