बात-बात में छोटे भाई की पत्नी को मारा तीर
संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) मसकलैया पंचायत के चौपाल गांव के छलका हेम्ब्रम ने शुक्रवा
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : मसकलैया पंचायत के चौपाल गांव के छलका हेम्ब्रम ने शुक्रवार की सुबह अपने छोटे भाई की पत्नी तालामय मुर्मू को तीर मार कर घायल कर दिया। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल भेजा गया। वहां से रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहां से भी उसे रेफर करने की बात चल रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने छलका हेम्ब्रम की तलाश में छापेमारी की लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि छलका हेम्ब्रम अपने छोटे भाई के घर पहुंचा और उसकी पत्नी से कहा कि तुमको आज मार देंगे। तालामय मुर्मू ने कहा कि हमको क्यों मारेगा। हम तो कुछ किये नहीं है। इतने मे छलका हेम्ब्रम अपने घर से तीर धनुष निकाल कर ले आया और तीर चला दिया। तीर तालामय मुर्मू की छाती में लगी। तीर लगते ही जमीन पर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना तालझारी पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा। वहां से उसे सूर्या सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां आपरेशन कर तीर निकाला गया। थाना प्रभारी कैलाश कुमार, एएसआई तसलीम रजा ने आरोपित छलका हेंब्रम की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की गई परंतु वह घर से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने सूर्या सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।