Move to Jagran APP

काम करने पठानकोट गई किशोरी से दुष्कर्म

काम करने के लिए पठानकोट गयी मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। अब वह किशोरी गर्भवती है। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा है। आनंद बिहार रेल थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई।

By Ram Ishwar PrasadEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 26 Nov 2022 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 07:42 AM (IST)
काम करने पठानकोट गई किशोरी से दुष्कर्म
काम करने पठानकोट गई किशोरी से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, मंडरो (साहिबगंज) : काम करने के लिए पठानकोट गयी मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। अब वह किशोरी गर्भवती है। दिल्ली में उसका इलाज चल रहा है। आनंद बिहार रेल थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच पड़ताल के लिए शनिवार को वहां की पुलिस मिर्जाचौकी पहुंची। हालांकि, किशोरी वहां कब गई थी और कौन ले गया था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

loksabha election banner

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर किशोरी भटक रही थी। यह देख एनजीओ आनंद बिहार रेल थाना के हवाले कर दिया। आनंद बिहार रेल थाना पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई। इसमें लड़की गर्भवती पाई गई। 22 नवंबर को पीड़िता ने प्राथमिकी कराई। इसके बाद आनंद बिहार दिल्ली रेल थाना के एएसआइ दिनेश कुमार एक आरक्षी के साथ मिर्जाचौकी थाना पहुंची जहां मिर्जाचौकी थाना पुलिस के सहयोग से पीड़िता का घर और उनके परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.