2.63 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
जागरण संवाददाता साहिबगंज जिले में तीन दिनों तक चलने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शु
जागरण संवाददाता, साहिबगंज: जिले में तीन दिनों तक चलने वाले पोलियो उन्मूलन अभियान रविवार से शुरू हो गया। उपायुक्त चितरंजन कुमार ने गोपनीय कार्यालय के समक्ष अपने नाती शिवांश को पोलियो की खुराक पिलाई।
पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से 2,63,763 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। जिले के सभी प्रखंडों में रविवार के पल्स पोलियो अभियान के 1218 बूथ स्तर पर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। अभियान के संचालन के लिए 1390 टीम बनाई गई है। 307 सुपरवाइजर को निगरानी के प्रतिनियुक्त किया गया है। पल्स पोलियो अभियान के दूसरे व तीसरे दिन 21 एवं 22 सितंबर को घर घर बच्चों को पोलियो की खुराक भी दी जाएगी। इस अभियान के तहत पंचायत स्तर पर सभी सहिया, सेविकाओं व जनप्रतिनिधियों को इससे जोड़ा गया है।
---------------------
प्रखंडवार लक्ष्य व बूथों की संख्या
बरहरवा - 37001 - 221
बरहेट - 30044- 138
बोरियो - 28442 - 105
मण्डरो - 18500 - 47
पतना - 18680 - 99
राजमहल - 36076 - 177
उधवा - 39382 - 193
साहिबगंज शहर - 17506 - 61
साहिबगंज ग्रामीण - 20486 - 101
तालझारी - 17746 - 76
-----
प्रचार वाहन को किश रवाना
उपायुक्त ने पोलियो प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कहा कि झारखंड राज्य में साहिबगंज एवं पाकुड़ जिले में ही पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। यह हमारे जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली हैं।
डीसी ने जिलेवासियों से अपील की कि कहा कि आम जन शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं । कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डीएन सिंह, एसआरटीएल डब्ल्यूएचओ डॉ संजय कुमार सिंह, डी आर सी एच ओ साहिबगंज डॉक्टर अनिल मरांडी, डीपीएम राजवर्धन एम ओ सदर डॉक्टर राजेश, डीपीसी ऑफिस आरसीएच गोपाल कुमार तिवारी तथा सेविका, सहिया एवं एएनएम उपस्थित थीं।