Move to Jagran APP

भीड़ कम देखकर ठंड में भी छूटे कांग्रेस-झामुमो नेताओं के पसीने

राजमहल के चरवाहा विद्यालय का मैदान। यहां गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी सभा होनी है। सभा 1.30 बजे शुरू होनी है लेकिन आयोजकों ने 12 बजे का ही समय लोगों को बताया। इस वजह से करीब दस बजे से ही लोग मैदान में पहुंचने लगे हैं। सुबह 11 बजे तक करीब एक हजार लोग ही मैदान में पहुंचे हैं। इसे देखकर आयोजक भी परेशान हैं। झामुमो प्रत्याशी केताबुद्?दीन शेख स्वयं लोगों को आमंत्रण देने निकले हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 12:31 AM (IST)
भीड़ कम देखकर ठंड में भी छूटे कांग्रेस-झामुमो नेताओं के पसीने
भीड़ कम देखकर ठंड में भी छूटे कांग्रेस-झामुमो नेताओं के पसीने

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : राजमहल के चरवाहा विद्यालय का मैदान। यहां गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी सभा होनी है। सभा 1.30 बजे शुरू होनी है लेकिन आयोजकों ने 12 बजे का ही समय लोगों को बताया। इस वजह से करीब दस बजे से ही लोग मैदान में पहुंचने लगे हैं। सुबह 11 बजे तक करीब एक हजार लोग ही मैदान में पहुंचे हैं। इसे देखकर आयोजक भी परेशान हैं। झामुमो प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख स्वयं लोगों को आमंत्रण देने निकले हैं। इसके बाद भी लोगों के आने की रफ्तार काफी कम है। केताबुद्दीन शेख के एक समर्थक का आरोप है कि एक प्रतिद्वंद्वी प्रत्यायाशी का समर्थक लोगों को कार्यक्रम में आने से रोक रहा है। हर गांव-मुहल्ले में उनके आदमी तैनात हैं। उधर, कम भीड़ देखकर कोई भी वक्ता बोलने को तैयार नहीं है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मध्य प्रदेश के मंत्री उमंग सिगार, झामुमो जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी आदि मंच के नीेचे खड़े होकर गुफ्तगू कर रहे हैं। उधर, कुछ लोग आ रहे थे तो वे हेलीपैड की ओर रुख कर रहे थे। यह देखकर मंच संचालन कर रहे प्रो. नजरूल इस्लाम ने माइक पकड़ कर कहा कि यहां कुछ ही देर में यहां दो-दो हेलीकॉप्टर आने वाला है। कहा कि पूर्णिया से राहुल गांधी का हेलीकाप्टर उड़ चुका है। हालांकि नेताओं की निश्चितता देखकर यह लग नहीं रहा था कि राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ चुका है। इसी बीच मंच के सामने की गई घेरेबंदी में भी जगह खाली थी। कुछ लोग उसमें आने की कोशिश कर रहे थे। प्रो नजरूल इस्लाम ने एक बार पुन: माइक थामा और सुरक्षा कर्मियों को सभी को अंदर आने देने को कहा। कुछ ही देर में सामने की घेरेबंदी भर गई। हालांकि, वहां बैठे युवक सामने कुर्सी पर बैठे मीडिया कर्मियों को उठाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि उन्हें मंच नहीं दिख रहा है। उधर, मीडिया कर्मी कुर्सी से उठने को अपनी बेइज्जती समझ रहे थे। कुछ तो वहां से उठकर चले गए। बाद में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा वहां पहुंचे और उग्र युवकों को हाथ जोरकर शांति से बैठने का अनुरोध किया। मीडियाकर्मियों से भी असुविधा के लिए माफी मांगी। इतने में एनएसयूआइ के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचते हैं। सभी खड़े होकर उसे देखने लगते हैं। सभी कार्यकर्ता अंदर आ जाते हैं। 1.50 में आसमान में एक हेलीकॉप्टर के आने की आवाज हुई। इधर उधर खड़े लोग दौड़कर हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे। कुछ ही देर में दूसरा हेलीकॉप्टर पहुंचा तब भीड़ कुछ और बढ़ गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.