हाजत में आरोपित ने किया फांसी लगाने का प्रयास
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज नया टोला से चोरी के पुराने मामले के आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार पुरानी साहिबगंज नया टोला निवासी रामप्यारे सिंह का पुत्र देवा सिंह को नगर पुलिस बीती रात्रि पकड़कर नगर थाना ले गई। पुलिस के द्वारा आरोपी को हाजत में बंद कर दिया गया। जहां आरोपी देवा सिंह हाजत के भीतर रखे हुए कंबल को फाड़
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज नया टोला से चोरी के पुराने मामले के आरोपित को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। पुरानी साहिबगंज नया टोला निवासी रामप्यारे सिंह के पुत्र देवा सिंह को नगर पुलिस शुक्रवार की रात पकड़कर नगर थाना ले गई। पुलिस ने आरोपित को हाजत में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपित देवा सिंह ने हाजत के भीतर रखे हुए कंबल को फाड़ कर फांसी लगाने का प्रयास किया तभी नगर में पदस्थापित आरक्षी की नजर उसपर पड़ गयी। इसके बाद उसने आरोपी देवा सिंह को फांसी लगाने से रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकाला। शारीरिक जांच कराने उपरांत जेल भेज दिया। नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी देवा सिंह चोरी के मामले का आरोपित है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।