लॉकडाउन का सख्ती से कराएं पालन
कोरोना वायरस से निपटने के लिए शनिवार को उप विकास आयुक्त मनोहर मराण्डी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के •ारिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सभी मुखियाओं के साथ समीक्षा बैठक की गई। डीडीसी ने कहा कि हम सबने मिल कर खाद्यान्न आपूर्ति लॉक डाउन अनुपालन विधि- व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजनों की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किये है। लंबे समय तक इन प्रयासों को बनाये रखना हमारे लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है।परंतु एक टीम और सही रणनीति से मिल क
साहिबगंज : कोरोना वायरस से निपटने के लिए शनिवार को उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी ने वीडियो संवाद के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सभी मुखियों के साथ समीक्षा की। डीडीसी ने कहा कि हम सबने मिल कर खाद्यान्न आपूर्ति, लॉकडाउन अनुपालन, विधि- व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनों की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। लंबे समय तक इन प्रयासों को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है, परंतु एक टीम और सही रणनीति से मिल कर हम इन प्रयासों से विजय हासिल कर सकते हैं।
उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि हमें सभी स्तर पर हर प्रकार की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत है। उपायुक्त ने कहा कि जिलेवासियों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अर्थव्यवस्था को फिर से चलाते हुए लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने की रणनीति भी बनाने की आवश्यकता है। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके प्रखंड में लॉकडाउन के अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार के अगले आदेश तक इसमें कोई भी छूट न देने एवं सामाजिक दूरी का पूर्ण अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में लॉकडाउन में कोई भी छूट नहीं मिली है। पूर्व से घोषित पाबंदी का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराएं। प्रतिष्ठान लॉकडाउन का उल्लंघन करते न•ार आये उनपर संबंधित कार्रवाई करें। बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा कि जो श्रमिक बाहर से आ रहे हैं उनके होम क्वारंटाइन पर न•ार बनाये रखें। मुखिया भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक करें कि वह समाज के लोगों से न मिले और शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। बैठक में क्वारंटाइन केंद्र की व्यवस्था की जानकारी ली गयी एवं वहां रह रहे लोगों के खाने-पीने की सुविधाओं का ध्यान रखने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में कैंटोनमेंट जोन से संबंधित आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।