छोटी कोदरजन्ना में आग से छह जले
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना में आग लगने से छह घर जल कर राख हो गया। जबिक आग में झुलसने से आठ बकरी की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आग में पाने का काबू पाने के लिए अथक प्रयास किया गया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी घटना स्थल पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक छह समेत घरों में राखा सारा सामान जल राख हो गया तथा घर में बंधे आठ बकरी झुलस गई। जिससे आठों बकरी की
साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना में आग लगने से छह घर जल कर राख हो गए। वहीं आग में झुलसकर आठ बकरियों मर गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर अग्निशमन दल घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। तब तक छह घरों में रखी सामग्री जल गई। वहीं घर में बंधी आठ बकरियां मर गई। इसमें छोटी कोदरजन्ना निवासी मो. आलिम, शेख शकील, शेख पांचू, शेख शरीफ, शेख सुल्तान व मो. जुबेर आलम का घर जल गया।
अगलगी की घटना में मो. आलिम का 70 हजार नकद समेत जेवरात, कपड़ा, शेख शकील का 1 लाख 80 हजार समेत नकद अन्य आवश्यक कागजात, शेख पांचू का कई आवश्यक कागजात कपड़ा, शेख सरीफ का 2 क्विंटल गेहूं, मकई व अन्य सामान, शेख सुल्तान का नकद 35 हजार रूपये समेत काठ का संदूक नकद व छह बकरी तथा मो. जुबेर का 2 बकरी, तीन पहिया ठेला व अन्य सामान जल कर राख हो गया। आग किस प्रकार लगी इसका पता नहीं चल पाया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस व सदर अंचल के अंचल निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की व क्षतिपूर्ति का आकलन लिया।
------
वर्जन
घटना की जांच के लिए अंचल निरीक्षण को भेजा गया है। क्षति का आकलन के बाद पीडित परिवारों को नियमानुसार क्षति पूर्ति का भुगतान किया जायेगा।
विजय कुमार, अंचल निरीक्षक, सदर अंचल, साहिबगंज