Move to Jagran APP

जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम

सदर प्रखंड के जोकमारी गांव में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन यादव की पुण्यतिथि पर अर्जुन हर्बल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने आदिम जनजाति पहाड़िया परिवार के बीच चूड़ा गुड़ एवं कंबल का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:57 PM (IST)
जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम
जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : सदर प्रखंड के जोकमारी गांव में शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन यादव की पुण्यतिथि पर अर्जुन हर्बल मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ने आदिम जनजाति पहाड़िया परिवार के बीच चूड़ा, गुड़ एवं कंबल का वितरण किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डा. असीम कुमार दास व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव थे। इस मौके पर डा. असीम दास ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा पुण्य का काम है। अन्य लोगों को भी इस तरह का सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए। बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि अर्जुन यादव की पुण्यतिथि पर 150 आदिम जनजाति पहाड़िया परिवार के बीच कंबल तथा चूड़ा-गुड़ का वितरण किया गया। जरूरतमंदों को मदद करने से मान को शांत मिलती है। इस मौके पर डा. सुरेंद्रनाथ तिवारी, जयप्रकाश सिन्हा, विक्की तिवारी, मनोज केसरी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.