Move to Jagran APP

एकलव्य विद्यालय का भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे एसडीओ

संवाद सहयोगी बोरियो (साहिबगंज) सिविल एसडीओ हेमंत सती शुक्रवार को पथरा मौजा में प्रस्तावित

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:07 PM (IST)
एकलव्य विद्यालय का भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे एसडीओ
एकलव्य विद्यालय का भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे एसडीओ

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : सिविल एसडीओ हेमंत सती शुक्रवार को पथरा मौजा में प्रस्तावित एकलव्य विद्यालय की जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचे। 10 एकड़ की भूमि पर बनने वाले एकलव्य विद्यालय की मिट्टी जांच के लिए आए कंपनी के लोगों को ग्रामीणों ने रोक दिया। एसडीओ हेमंत सती ने पथरा पहुंच कर ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी से ग्रामीणों के विरोध का कारण पूछा। ग्राम प्रधान ने विद्यालय भवन निर्माण में सहयोग करने की बात कही। एसडीओ ने ग्रामीणों की बात सुनी एवं सरकारी काम में बाधा नहीं डालने की हिदायत देते हुए सीओ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

loksabha election banner

मालूम हो कि पथरा मौजा में विद्यालय के लिए प्लॉट नंबर 320 में 10 एकड़ की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। विद्यालय का निर्माण टीसीआइएल नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा। विद्यालय के निर्माण से इस क्षेत्र के जनजातीय के बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। मौके पर सीओ महेंद्र मांझी, थाना प्रभारी जगरनाथ पान, अनि उमेन्द्र प्रसाद, सीआइ मो. फारूख, राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत साहा, ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.