बच्चों को संस्कारवान बनाएगी संस्कृति ज्ञान परीक्षा
खिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के निर्देशन में संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 201
संस, राजमहल (साहिबगंज): अखिल विश्व गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के निर्देशन में संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2018 शनिवार को संपन्न हुआ। प्रखंड समन्वयक निर्मल गंगा जन अभियान के सुबोल प्रसाद साहा ने बताया कि छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण एवं संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में पूरे देश में 3 नवंबर को परीक्षा का आयोजन कर रहा है। प्रखंड के मध्य विद्यालय भैंसमारी में 64, उत्क्रमित उच्च विद्यालय जामनगर में 157, मध्य विद्यालय नील कोठी में 50, मध्य विद्यालय नया बाजार में 52, प्लस टू उच्च विद्यालय राजमहल प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय राजमहल एवं मॉडल विद्यालय राजमहल में कुल 65 छात्र-छात्राएं उक्त परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा को सफल बनाने में वीणा देवी, निताई चंद्र साहा, उषा रानी साहा, सुबोध कुमार साहा, जयंती राय, शिशिर ¨सह, राजीव रंजन पंडित, अर¨वद कुमार पंडित, मुकेश कुमार, अभिजीत कुमार, विक्रम कुमार पंडित, सुमित्रा देवी, मंजू ¨सह, गुरुदेव पंडित, रविशंकर प्रसाद के अलावे प्लस टू उच्च विद्यालय राजमहल के प्रभारी प्रधानाचार्य अरशद आलम आदि ने सहयोग दिया।