साहिबगंज लव जिहाद: हिंदू बनकर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव
Sahibganj Love Jihad: साहिबगंज में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जहाँ शाहिद नामक युवक ने हिंदू बनकर एक लड़की से शादी की और बाद में उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया।

दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी के दाैरान हिंदू युवती के साथ शाहिद।
HighLights
शाहिद ने हिंदू बनकर शादी की, बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव।
साहिबगंज में लव जिहाद और डेमोग्राफी बदलाव पर चिंता बढ़ी।
सामाजिक जागरूकता और सख्त धर्मांतरण कानून की मांग की गई।
डा. प्रणेश, जागरण, साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले का डेमोग्राफी तेजी से बदल रहा है। यह क्षेत्र बांग्लादेशी घुसपैठ से प्रभावित है। यहां में हिंदू और आदिवासी लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने का मामला लगातार सामने आ रहा है। इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं।

साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड के पहाड़गांव के शाहिद नामक युवक द्वारा दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में कथित तौर पर हिंदू धर्म अपनाकर राजमहल की हिंदू लड़की से शादी करने की बात सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि हिंदू लड़कियों को फांसने के लिए मुस्लिम युवक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। संभव है इनके पीछे कोई संगठित गिरोह भी काम कर रहा हो।
करीब चार साल पूर्व बरहेट की सुशीला हांसदा नामक आदिवासी युवती की देवघर जिले के पालोजारी थाना क्षेत्र के माथाडंगाल गांव निवासी अरबाज खान अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में उसे मानव तस्करों के पास बेचने की तैयारी में थे। युवती ने उसका विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर जला दिया।
दिसंबर 22 में बोरियो के दिलदार अंसारी ने रेबिका पहाड़िन नामक युवती से दूसरी शादी की। शादी के बाद जब वह पति के साथ उसके घर में रहने की जिद करने लगी तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को टुकड़े-टुकड़े में काटकर फेंक दिया गया था। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हुई थी।
राजमहल-उधवा इलाके में मुस्लिम युवक धड़ल्ले से हिंदू लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उनसे शादी कर रहे हैं। कुछ मामले कोर्ट-कचहरी तक पहुंचते हैं तो अधिकतर मामलों को स्वजन लोकलाज के डर से दबा देते हैं। इन्हीं में से कुछ प्रेम विवाह का इस तरह का अंजाम होता है।
बालिग होते ही लड़की हो जाती मर्जी की मालिक
कानूनी रूप से लड़की जब तक नाबालिग रहती है तब तक उसपर माता-पिता का अधिकार रहता है लेकिन बालिग होते ही वह अपनी मर्जी की मालिक हो जाती है। ऐसे में माता-पिता भी कुछ नहीं कर पाते हैं। लड़की को जब तक इसका एहसास होता है तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
शाहिद मामले में युवती ने कोर्ट में उसके साथ रहने की इच्छा जतायी। इस वजह से पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। छह माह बाद लड़की को जब प्रताड़ित किया जाने लगा तब उसे समझ में आया।
सामाजिक जागरूकता जरूरी
राजमहल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता सुधीर घोष कहते हैं कि इस तरह के मामलों को केवल कानून से ही नहीं रोका जा सकता। इसके लिए सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। अभिभावकों को अपने बच्चे-बच्चियों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। उन्हें सही-गलत का फर्क बताना जरूरी है तभी इस तरह की घटनाएं रुक सकती हैं।
अधिवक्ता विकास कुमार कहते हैं कि कानून के अनुसार बालिग होने के बाद बच्चियाें को अपनी मर्जी से जीवन साथी चुनने का अधिकार है लेकिन उसे यह देखना होगा कि जिस समाज में वह जाना चाहती है वहां वह अपने आप को सर्वाइव कर सकेगी या नहीं। हिंदुओं व मुस्लिमों की विचारधारा व परंपराएं बिल्कुल अलग-अलग है।
क्या है मामला
राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़ गांव के शाहिद अनवर ने राजमहल की एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और हिंदू बनकर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली लेकिन कुछ ही दिनों बाद लड़की को प्रतिबंधित मांस खाने, बुरका पहने और नमाज पढ़ने के लिए बाध्य करने लगा।
इसके बाद लड़की भागकर अपने स्वजनों के पास आ गयी। लड़की के बयान पर राजमहल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिसके बाद शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यूपी-एमपी की तरह कानून बनाने की मांग
राजमहल की समाजसेवी माधवी लता मंडल का कहना है कि लव जिहाद के नाम पर हमारी भोली भाली बेटियों के साथ छल किया जा रहा है। धर्म छुपा कर की जाने वाली शादी बाद में समाज एवं माता-पिता के लिए एक घोर शर्मिंदा का विषय बन रहा है। मैं ऐसे कुकृत्य की कड़ी निंदा करती हूं।
जिस प्रकार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में गैर कानूनी धर्मांतरण निषेध कानून है वैसे ही झारखंड में भी इस कानून को त्वरित लागू किया जाए। इस विषय में समस्त जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन चाहती हूं जिससे भविष्य में हमारी बेटियां धोखाधड़ी एवं प्रलोभन का शिकार ना हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।