पुलिस हिरासत में युवक की मौत
मंगलवार के अहले सुबह नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी विजय मंडल (25) के राजमहल थाना के हाजत स्थित शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस संबंध में यह बताया जाता है कि राजमहल थाना अंतर्गत पत्थर चट्टी निवासी निमाई मंडल के पुत्र विजय मंडल पर एक नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाई थी। मामले को लेकर राजमहल पुलिस ने विजय मंडल के विरुद्ध नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला राजमहल थाना कांड संख्या
जाटी, राजमहल/साहिबगंज : राजमहल थाने की हाजत में मंगलवार की सुबह युवक विजय मंडल की मौत हो गई। वह थाना क्षेत्र के पथरचट्टी निवासी निमाई मंडल का पुत्र था। सोमवार की सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसपर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे फोन कर बुलाया और गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया। मंगलवार को विजय मंडल के पिता निमाई मंडल के साथ-साथ जिले के वरीय अधिकारियों को राजमहल थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने सूचना दी कि हाजत में बंद विजय मंडल ने शौचालय की कुड़ी से फांसी लगा ली है। उसे इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद एसपी अमन कुमार, राजमहल एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो आदि पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर सूचना मिलने पर डीसी वरुण रंजन ने राजमहल के कार्यपालक दंडाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने तथा उसकी वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया। डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने इसके लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस की ओर से यूडी केस दर्ज किया गया है। उधर, विजय मंडल के पिता निमाई मंडल ने पुलिस पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटे के शव के दाह संस्कार के बाद वे इस संबंध में वरीय अधिकारियों से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे। एसपी अमन कुमार ने बताया कि प्रथम ²ष्टया ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी के कार्य में लापरवाही की बात सामने आयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।