Move to Jagran APP

तुष्टीकरण की राजनीति ने पहुंचाया देश को नुकसान

जागरण संवाददाता साहिबगंज संघ विश्व का सबसे बड़ा और सबसे अनुशासित संगठन है। अपने 40 से ज्य

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:08 AM (IST)
तुष्टीकरण की राजनीति ने पहुंचाया देश को नुकसान

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : संघ विश्व का सबसे बड़ा और सबसे अनुशासित संगठन है। अपने 40 से ज्यादा आनुषांगिक संगठनों के साथ संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करने की स्थिति में है। साहिबगंज के रेलवे संस्थान के मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में शुक्रवार को विजयादशमी उत्सव मनाया। कोविड-19 के कारण इस वर्ष जिला में एकीकृत कार्यक्रम के स्थान पर सभी तीन नगरों और नौ प्रखंडों में अलग कार्यक्रम हो रहा है।

loksabha election banner

कार्यक्रम के बौद्धिक करते हुए जिला प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने ये बातें कही। राजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष कोविड 19 के कारण ही कार्यक्रम को केवल शस्त्र पूजन तक सीमित रखा गया। पथ संचलन नहीं किया गया।

बताया कि 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने कुछ बच्चों को साथ लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। वे दक्षिण पश्चिम भारत में कांग्रेस के महत्वपूर्ण दायित्व में थे, परंतु निरंतर मुस्लिम लीग के अलग-अलग मजहबी मांगों की तुष्टीकरण में कांग्रेस झुकती जा रही थी।

राजीव कुमार ने कहा कि उस समय के खलीपेट आंदोलन की विस्तार से जानकारी दी। इस आंदोलन में अपहरण और मजहब का परिवर्तन बड़े पैमाने पर किया गया। डॉ. हेडगेवार ने काफी चितन के बाद खुद को कांग्रेस से अलग करते हुए 1925 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ नामक संगठन का निर्माण किया। इसका मूल कार्य व्यक्ति का निर्माण है। तब से संघ निरंतर व्यक्ति के निर्माण का कार्य करता आ रहा है।

संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन के साथ स्वयमेव मृगेंद्रता के मंत्र को अपनाते हुए देश, धर्म, समाज व संस्कृति की रक्षा का प्रण लिया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक विजय कुमार भी उपस्थित थे।

विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश कुमार, जिला कार्यवाह सुनील कुमार, जिला प्रचारक विगेंद्र कुमार, जिला संपर्क प्रमुख निरंजन कुमार, सह नगर कार्यवाह स्वपन कुमार, नगर संपर्क प्रमुख आलोक कुमार सिंह, नगर व्यवस्था प्रमुख प्रमोद कुमार, बस्ती प्रमुख श्याम विश्वकर्मा, पुष्कर लाल वरिष्ठ स्वयंसेवक, सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक कुमार सिंह, आनंद मोदी, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिमेष सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.