फरक्का-दिग्धी मार्ग पर हादसे में एक मरा, तीन जख्मी
मंगलवार की रात फरक्का-दिग्धी मार्ग पर बरहरवा थाना क्षेत्र में हाइवा की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 09:14 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 09:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : मंगलवार की रात फरक्का-दिग्धी मार्ग पर बरहरवा थाना क्षेत्र में हाइवा की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गए।
हाइवा फरक्का से बरहरवा की ओर जा रहा था। मुनिया होटल के पास हाइवा असंतुलित हो गया। उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना में बाइक चालक अमित की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य लोग विनय व भरत गंभीर रूप से जख्मी हो गए। असंतुलित हाइवा ने एक भुटभुटिया को भी टक्कर मार दी। मौके पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पहुंचकर छानबीन की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें