कर्तव्य से ही अधिकार का प्राप्ति
संवाद सहयोगी साहिबगंज स्वतंत्रता सेनानी छेदीलाल मंडल की 55वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को साहिबगंज महाविद्यालय के न्यू कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि भारत एकता में विविधता का संदेश देता है।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : स्वतंत्रता सेनानी छेदीलाल मंडल की 55वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को साहिबगंज महाविद्यालय के न्यू कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि भारत एकता में विविधता का संदेश देता है। आजादी के बाद हम बुनियादी सुविधा के लिए आज संघर्ष कर रहे हैं पर हमें अपने कर्तव्य के प्रति सचेत व सावधान रहना होगा तो कर्तव्य से ही अधिकार का प्राप्ति होती है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने कहा कि तिरंगा के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए छेदीलाल मंडल ने जीवन पर पैदल यात्रा की। वे हम लोगों के लिए एक आदर्श हैं। उनके नाम पर शैक्षणिक व खेलकूद प्रतियोगिता कराने की बात कही गई ताकि उनके बारे में सभी लोग जान सकें। अशोक पासवान, शशि कुमार राय एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपनी अपनी बातों को रखा है। मंच संचालन एनएसएस वोलेंटियर गंगा प्रहरी संतोष कुमार मंडल व धन्यवाद ज्ञापन गुड्डू कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रिफेक्ट रंजन कुमार ने किया। राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें दर्जनों छात्र, ग्रामीण तथा उनके वंशज सम्मिलित हुए। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी छेदी लाल मंडल के वंशज विष्णुदेव मंडल को शाल ओढ़कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद सलाउद्दीन, राजेश प्रसाद सिंह, वरुण कुमार, सदाम हुसैन, लालबाबू, आकिब जाबेद, गौतम कुमार पासवान, राजेश कुमार पासवान, गौतम पासवान, वरुण कुमार, सुनील कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे। यहां सभी अतिथियों का स्वागत हर्बल पेड़ देकर प्रकृति, पर्यावरण, पेड़ पहाड़ पौधों की सुरक्षा के लिए संदेश दिया।