एसडीपीओ से लगाई जान बचाने की गुहार
संस साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के बड़तल्ला स्ट्रीट निवासी दोबरा साहनी ने एसडीपीओ को आवेदन दिया है। इसमें मुहल्ले के ही साहेब साहनी पर उसकी पत्नी मुन्नी देवी को बहला-फुसलाकर साथ रखने की शिकायत की है।
संस, साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के बड़तल्ला स्ट्रीट निवासी दोबरा साहनी ने एसडीपीओ को आवेदन दिया है। इसमें मुहल्ले के ही साहेब साहनी पर उसकी पत्नी मुन्नी देवी को बहला-फुसलाकर साथ रखने की शिकायत की है। दोबरा ने बताया है कि साहेब साहनी उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। उसके घर पूछने गया तो राजू कुमार व बजरंग साहनी जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किया। वह घायल हो गया। इससे अलावा रवि साहनी को भी जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तीनों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल साहिबगंज में चल रहा है। वे लोग मारपीट एवं गाली-गलौज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मारपीट के क्रम में मछली खरीदने के लिए घर में रखे गए 50 हजार रुपया भी साहेब साहनी और प्रकाश साहनी ने निकाल लिया। पुलिस को आवेदन देकर अपनी व अपने परिवार की जान बचाने की गुहार लगाई है। एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर ने कहा आवेदन के आलोक में नगर पुलिस को मामले की जांच जल्द करने का आदेश दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।