विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुरहाट स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज कार्य को लेकर 29 नवंबर को ब्लॉक: साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू रद, कई ट्रेनें प्रभावित

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:54 PM (IST)

रामपुरहाट में फुट ओवरब्रिज के गर्डर लगाने के कारण 29 नवंबर को 6.5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिससे साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू ट्रेन रद रहेगी और अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। 

रामपुरहाट में फुट ओवरब्रिज के गर्डर लगाने को लेकर 29 नवंबर को छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित।

रामपुरहाट में फुट ओवरब्रिज के गर्डर लगाने को लेकर 29 नवंबर को छह घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित।

HighLights

  1. रामपुरहाट में 29 नवंबर को 6.5 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक।

  2. साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू ट्रेन 63064 का परिचालन रद रहेगा।

  3. साहिबगंज में ट्रेन चोरी के आरोप में छोटू अंसारी गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, साहिबगंज। हावड़ा मंडल के रामपुरहाट रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवरब्रिज के गर्डर स्थापित करने के लिए रविवार, 29 नवंबर को छह घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विभिन्न लाइनों पर रेल परिचालन नियंत्रित रहेगा। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा।

इसका असर साहिबगंज से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 29 नवंबर को ट्रेन संख्या 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू का परिचालन रद्द रहेगा। इससे साहिबगंज से बर्द्धमान की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 29 नवंबर को यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों के परिचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ट्रेनों में चोरी करने वाला छोटू अंसारी धराया

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर 9 और 10 नवंबर को यात्रियों के साथ हुई चोरी और लूट की घटनाओं में फरार चल रहे कुलीपाड़ा निवासी छोटू अंसारी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गया-हावड़ा एक्सप्रेस में चोरी के मामले में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके स्वजनों से भी जानकारी ले रही है।

पुलिस के अनुसार, छोटू अंसारी चोरी का आरोप पूर्व में गिरफ्तार अखिलेश भगत पर लगा रहा है। उसका कहना है कि चोरी अखिलेश ने की और सामान उसी के पास है। रेल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

गिरोह के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। चोरी के मामले में कोलकाता निवासी जिनाकी मुखर्जी के सोने के जेवरात बरामद हुए हैं। एनआरआई महिला श्रुति मिश्रा का बैग अब तक नहीं मिला है। उसमें पासपोर्ट, जेवरात और नकदी होने की बात कही गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।