बारिश ने दी गरमी से राहत, किसान भी हुए खुश
जिले में गुरुवार रात से बीच बीच में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इधर बारिश के बाद लोगों को गरमी से राहत मिली है। साहिबगंज जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानों से इस साल 90 फीसद धनरोपनी की है। बारिश के अभाव में धान की फसल सुख रही थी परंतु अब हुई बारिश ने धान की फसल में जान लौट आई है।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिले में गुरुवार रात से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश के बाद लोगों को गरमी से भी राहत मिली है। साहिबगंज जिला कृषि विभाग के अनुसार किसानों से इस साल 90 फीसद धनरोपनी की है। बारिश के अभाव में धान की फसल सूख रही थी, परंतु अब हुई बारिश ने धान की फसल में जान लौट आई है।
जिला मुख्यालय में जहां बारिश से लोगों को उमस भरी गरमी से रात मिली है। कई स्थानों पर जलजमाव भी हो गया है। जिला कृषि विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 17 मिलीमीटर बारिश हुई है। आने वाले दिन में भी बारिश होने की संभावना है। धनरोपनी कर चुके किसानों के लिए बारिश बहुत फायदेमंद होगी।