कार्यकर्ता टोली बनाकर चलाएं जनसंपर्क अभियान : बाबूलाल मरांडी
-फोटो 15 एसबीजी 2 में - झाविमो जिला कार्य समिति की बैठक में चुनाव पर चर्चा संवाद सहयोगी, साि
-फोटो 15 एसबीजी 2 में
- झाविमो जिला कार्य समिति की बैठक में चुनाव पर चर्चा
संवाद सहयोगी,
साहिबगंज : झारखंड विकास मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को शहर के पश्चिमी फाटक के समीप लाल कोठी स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वे नगर निकाय चुनाव के अलावा आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनाव व लोक सभा चुनाव को लेकर अभी से तैयार रहें। चुनावों को देखते कार्यकर्ता टोली बना कर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे, तो सफलता निश्चित ही मिलेगी। केंद्रीय अध्यक्ष ने स्वयं पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी व जिला कमेटी के कार्य की समीक्षा की और कुछ नए कार्य करने का टिप्स दिया। मौके पर दूसरे पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में झाविमो की सदस्यता ग्रहण की। जिसका स्वयं बाबूलाल मरांडी ने माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक थॉमस सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य राजीव चौधरी व बाबूराम मुर्मू, केंद्रीय समिति अल्पसंख्यक मोर्चा सदस्य शाहिद इकबाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव, नगर अध्यक्ष चंदन चौधरी, अजय कुमार, अनिल यादव, विनोद यादव छोटू, मो. नौशाद आलम, अजय कुमार ठाकुर, विष्णु यादव आदि थे।