पानी बर्बादी रोकें, संचयन पर दिया जोर
साहिबगंज दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे जल संचयन कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजक
साहिबगंज : दैनिक जागरण की ओर से चलाए जा रहे जल संचयन कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को जल का महत्व व जल संचयन की जानकारी दी गई। छात्राओं को जल संचयन की शपथ दिलायी गई। शपथ विद्यालय के प्राचार्य मो. शकील अख्तर ने कहा कि हर जीव के लिए जल काफी महत्वपूर्ण होता है। यदि इसी तरह जल की बर्बादी होती रही तो आने वाले दिनों में जल संकट पैदा हो जाएगा। इसलिए आज से जल संचयन करना जरूरी हो गया है। प्राचार्य ने छात्राओं को अपने परिजनों समेत आसपास के लोगों को जल संचयन के बारे में जागरूक करने को कहा। इस मौके पर खुशबू खातून, आंचल कुमारी, निशा कुमारी, नेहा कुमारी, निकता कुमारी आदि मौजूद थे।
जागरण जलसेना का गठन
नाम पता
अपर्णा कुमारी स्टेडियम रोड
मानू कुमारी साउथ कालोनी
निशा कुमारी शोभनपुर भट्टा
सलोनी कुमारी शोभनपुर भट्टा
साक्षी कुमारी झरना कालोनी
सानिया परवीन गुल्लीभट्टा
सानिरया गुप्ता स्टेडियम रोड
खुशबू कुमारी बाटा चौक
मोनिरा खातून मजहर टोला
नीता कुमारी बाटा चौक