Move to Jagran APP

प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत

साहिबगंज जिले में शुक्रवार को हो रही प्री मानसून बारिश से गरमी से राहत मिली है। मौसम वि

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:25 AM (IST)
प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत
प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत

साहिबगंज: जिले में शुक्रवार को हो रही प्री मानसून बारिश से गरमी से राहत मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह आने वाले मानसून के पहले की बारिश है। 15 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में जिले में 8 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाए थे। तीन बजे के बाद से बारिश होने लगी है। गुरुवार को जिले में 5.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिले भर में बारिश होने की बात जिला कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बताया जा रहा है। बारिश के बाद किसान खरीफ फसल को लेकर अपने खेतों की तैयारी में जुटे हैं।

loksabha election banner

- --------

साहिबगंज में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इससे गरमी से राहत मिली है। अब मानसून भी आने वाला है। किसान रोहण नक्षत्र में धान का बिचड़ा खेतों में डालते हैं। खेत तैयार करने के बाद रोपनी करते हैं। प्री मानसून बारिश से बहुत क्षति नहीं होने वाली है। ज्यादा बारिश से सब्जी की फसल को क्षति पहुंच सकती है।

डॉ. अमृत कुमार झा, प्रधान वैज्ञानिक, केबीके, साहिबगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.