Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी

संस कोटालपोखर ( साहिबगंज) बरहड़वा प्रखंड सभागार में सोमवार को गणतंत्र दिवस मनाने को ल

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 07:28 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी
गणतंत्र दिवस पर नहीं निकलेगी प्रभातफेरी

संस, कोटालपोखर ( साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड सभागार में सोमवार को गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बैठक की। इसमें बीडीओ ने कहा कि कोविड-19 को लेकर सरकार का कोई नई गाइडलाइन नहीं आई। इस कारण कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष गणतंत्र दिवस सादगी रूप से मनाया जाना है। नगर पंचायत क्षेत्र में प्रभात फेरी या झांकी नहीं निकाली जाएगी। सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। गणतंत्र दिवस पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू के नेतृत्व में पतना चौक से स्टेशन चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। प्रखंड सह अंचल के नए भवन में बाल विकास परियोजनाओं कार्यालय रहने के कारण अलग से बाल विकास परियोजना कार्यालय में ध्वजारोहण का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा। यहां के सभी कर्मी प्रखंड परिसर में आयोजित ध्वजारोहण के कार्यक्रम में भाग लेंगे। निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सभी स्थानों पर पूर्व में निर्धारित तय समय पर ही ध्वजारोहण होगा। नागरिक मंच की ओर से विवेकानंद स्टेडियम बरहड़वा में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू तिरंगा फहराएंगे. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, नागरिक मंच के सचिव जयचंद दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तारकेश्वर सिंह, अशोक गुप्ता, अश्वनी कुमार आनंद, भोलानाथ महतो, रंजीत टुडू सहित स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजनाओं विभाग एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

loksabha election banner

सादगी से गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : बरहड़वा विदुधाम पथ पर स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से 26 जनवरी ो सादगीपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास यहां ध्वजारोहण करेंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, अश्वनी कुमार आनंद, भोलानाथ महतो, निताय सरकार, संतोष कुमार झा, अहमद अली, मोकीम शेख, छोटे लाल रमानी, अहमद अंसारी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.