पर्यावरण की बेहतरी के लिए लगाएं पौधे
साहिबगंज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल साहिबगंज की ओर से पुलिस लाइन मैदान में
साहिबगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल, साहिबगंज की ओर से पुलिस लाइन मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन उपायुक्त वरुण रंजन, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन पदाधिकारी विकास पालीवाल, राजमहल विधायक अनंत ओझा, विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य वन संरक्षण कर पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में नए आयामों को तलाशना है। अतिथियों ने पर्यावरण की बेहतरी से संबंधित अपने विचार साझा किए। बताया कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण की बेहतरी के लिए कार्य करें। पर्यावरण के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। इस दौरान पुलिस लाइन मैदान के निकट आम का पेड़ लगाया एवं समाज को पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया।
वन पदाधिकारी ने उपायुक्त व अन्य अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित भी किया।
इधर, अखंड भारत सेवा समिति के अध्यक्ष मुरलीधर तिवारी ने पीपल का पेड़ लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कहा कि वृक्ष लगाना व उसकी देखभाल करना एक पुत्र के समान है। हमें अपनी हवा को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए । बीएसके कॉलेज बरहड़वा की पांचों यूनिट के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने अपने गोद लिए हुए गांव में पौधारोपण किया।
पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प दिलाया
कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी पर लगाए गए लॉकडाउन के कारण मानव की क्रियाओं पर अंकुश लगा हैद्ध इससे पर्यावरण भी स्वच्छ हो गया है। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को संकल्प दिलाया। मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉक्टर चंदन बोहरा, डॉक्टर रंजन कांत साह, डॉक्टर कश्यप बालगोविद, भूगोल विभाग के शिक्षक अमन राय, एनएसए स्वयंसेवक श्वेता कुमारी, विवेक कुमार, पीयूष कुमार, राज नंदन कुमार, विक्रम दास, थॉमस दानीनाथ, प्रसनजीत, मोनी कुमारी, इस्माइल अंसारी, संजय ठाकुर, मधु झा आदि थे।
राजमहल में भी लगाए गए पौधे
राजमहल नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख व उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता की उपस्थिति में बोर्ड सदस्यों व नगर पंचायत कर्मियों ने आम, अशोक व शीशम के पौधे लगाए। मौके पर अजय चौधरी, राजू सरकार, नाईमा बीबी, मो मारूफ, आशुतोष विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि आलोक राय, संकटेश रमन, दिनेश मंडल, शशि आनंद, नीरज मुखर्जी, वरुण हलदार, भानु शर्मा आदि थे।
शुद्ध वातावरण के लिए पेड़-पौधे जरूरी :
बोरियो में कौशल्या ज्योति ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को पंचवटी लगाओ जीवन बचाओ श्रृंखला के तहत बोरियो के तीनमुहानी चौराहे पर पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए वृक्ष लगाना जरूरी है। मौके पर ट्राइबल केयर सोसायटी के चंदन भगत, आकांक्षा फाउंडेशन के उमा शंकर राय, दीपक गुप्ता, समाजसेवी संतोष कुमार, देवाशीष प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार ठाकुर, श्याम सुंदर प्रसाद, श्रीधर तिवारी आदि उपस्थित थे।
शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधारोपण किया। मौके पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मेरी सोरेन, दीपक कुमार सिंह, भोला साह, रवि कुमार साह, दिवाकर साह, मो. बाबर अली, मो. नाजिर आदि थे।
भाजपाइयों ने लगाए पीपल के पौधे :
बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर-हिरणपुर मुख्य पथ पर सिवलीडांगा गांव स्थित कीर्तन मंडली चबूतरे के पास भाजपा के पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार साह व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीपल का पेड़ लगाया। इस मौके पर रंजीत कुमार साह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम प्राकृतिक संपदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित हैं। एक पेड़ फल फूल के साथ-साथ हमें शुद्ध वातावरण भी प्रदान करता है। इस मौके पर प्रणव सिंह, राजेश साहा, राजकुमार अग्रवाल, चार्ली कुमार आदि थे।