बॉटम : मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे पारा शिक्षक
बीते 16 नवंबर से हड़ताल पर गए पारा शिक्षकों ने आगे की रणनीति बनानी शुरु कर दी है। इसी क्रम में कई प्रखंडों मे पारा शिक्षकों पे बैठक की। उधवा टीम के अनुसार प्रखंड पारा शिक्षक संघ की एक आपातकालीन बैठक शनिवार को प्लस टू हाई स्कूल उधवा के परिसर में की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सेराजुल हक ने किया। बैठक में 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर आन्दोलन कारी
साहिबगंज : बेमियादी हड़ताल पर गए पारा शिक्षकों ने आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। प्रखंडों मे पारा शिक्षकों ने बैठक कर आंदोलन की रूप रेखा पर विचार किया।
उधवा मे शनिवार को प्लस टू हाई स्कूल उधवा के परिसर में आपातकालीन बैठक कर पारा शिक्षकों के साथ पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की घोर ¨नदा की गई। पारा शिक्षक संघ ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। जिला के मशाल जुलूस एवं पुतला दहन कार्यक्रम में सभी पारा शिक्षक भाग लेंगे। सत्ताधारी दल के सांसदों तथा विधायकों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रोककर उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा। मौके पर अनिल कुमार प्रमाणिक, मोहम्मद हारुन रसीद, मैनुल हक, सकल हेम्ब्रम, राजकुमार साहा, समर्थ मंडल आदि मौजूद थे।
बरहड़वा : बरहरवा हाई स्कूल के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में बैठक कर शादेमान अली ने पारा शिक्षकों के साथ रघुवर सरकार की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की घोर ¨नदा की गई। मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। रविवार को साहिबगंज मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुतला दहन कार्यक्रम में प्रखंड से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार विमर्श हुआ। जेल भरो अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में तारिर अहमद, नसीम अख्तर, उत्तम कुमार, सुमन कुमार, विजय, संतलाल यादव, मनोवर आलम, सुभाष तिवारी, राणा चटर्जी, अंजू कुमारी, सुषमा कुमारी, तुहीना परवीन, हशमत अली, सत्यनारायण शाह, जगरनाथ किस्पोट्टा, विजय यादव, शरीफुल इस्लाम, शमीम अंसारी, जमील अख्तर, विजय महतो, शिमंत मंडल, बबलू, सुमन, रवींद्र नाथ यादव उपस्थित थे।
बोरियो : पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बोरियो ग्वाला मोड़ पर शनिवार को झारखंड राज्य पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई की ओर से संतोष कुमार के अगुवाई में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका। मौके पर पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अशोक साह ने कहा कि भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन की दमनकारी चेहरा और निरंकुश शासन उजागर हो गया है। मौके पर मुख्तार आलम, शिशिर कुमार दत्ता, रवि कुमार ठाकुर, सरयू प्रसाद, इनामुल हक आदि थे।