पौष्टिक आहार में अपने बच्चों को दें हरी सब्जी
प्रखंड की धरमपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र धरमपुर संथाली में राष्ट्रीय पोषण माह पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सोमवार को पोषण प्रदर्शनी लगी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 05:21 PM (IST)
पतना : प्रखंड की धरमपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र धरमपुर संथाली में राष्ट्रीय पोषण माह पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सोमवार को पोषण प्रदर्शनी लगी। इसमें बच्चों के पालन-पोषण के संबंध में बताया गया। माताओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के भोजन में पौष्टिक आहार में साग, आलू, बैंगन, टमाटर, पपीता, सहजन, बीट, गोभी, सोयाबीन के प्रयोग करने की सलाह दी गई। उपस्थित लाभार्थियों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। मौके पर पिरामल फाउंडेशन के अर्जुन दास, महिला पर्यवेक्षिका पूनम धान, सेविका सुसन्ना मुर्मू, रजनी कुजूर शामिल हुईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें