मिहिजाम में दो दिन तक ठप रहेगी जलापूíत
गर्मी के दस्तक देने से पूर्व नगर पर्षद ने जलापूíत व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल तेज कर दी है।
मिहिजाम (जामताड़ा) : गर्मी के दस्तक देने से पूर्व नगर पर्षद ने जलापूíत व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल तेज कर दी है। इसके तहत अजय नदी कुशबेदिया से लेकर मिहिजाम तक जलापूíत को बिछाई गई पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी। दो दिनों तक मरम्मत कार्य चलने के दौरान जलापूíत ठप रहेगी।
आठ किमी लंबी इस पाइपलाइन में कई जगह लीकेज है। जलसंयंत्र में लगे मोटर की मरम्मत का कार्य भी होना है। इसके लिए नगर पर्षद ने मंगलवार को शहर में इसकी उद्घोषणा कर मरम्मत की वजह से जलापूíत ठप रहने की जानकारी दी। मंगलवार को सुबह नगर पर्षद क्षेत्र में जलापूíत की गई। फिर दोपहर बाद से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। अब बुधवार व गुरुवार को जलापूíत नहीं होगी। कुशबेदिया अजय नदी घाट पर लगे वीटी मोटरों की बेयरिंग व सर्विसिंग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कुशबेदिया प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन के सामने पाइप में लीकेज को दुरुस्त किया जा रहा है।
कर्मी संजय सोनी व संजय रायचौधरी ने बताया कि पाइप लिकेज होने से शहर में जलापूíत प्रभावित हो रही थी। पाइप के ज्वाइंट से पानी लीक कर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था। कुशबेदिया पंचायत की मुखिया सोनाली मुर्मू ने बताया कि छह महीना पूर्व पाइप लीकेज को बंद कराने का आवेदन दिया गया था। यहां पाइपलाइन से अनवरत सड़क पर पानी बहता रहता था। इस कारण सड़कें खराब हो रही थी। मौके पर पूर्व मुखिया वर्मन सोरेन ने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र में जलापूíत योजना आठ वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। तत्कालीन उपायुक्त ने भरोसा दिया था कि कुशबेदिया गांव में टाइम नल दिया जाएगा। परंतु आज तक इस दिशा में काम नहीं हुआ। उन्होंने टाइम नल देने की मांग की। नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि गर्मी के पूर्व नगर पर्षद क्षेत्र में जलापूíत व्यवस्था को दुरुस्त की जा रही है। मरम्मत के बाद गर्मी नगर में पानी की कोई कमी न होगी। कुशबेदिया में टाइम नल लगाने के लिए नगर पर्षद प्रयासरत है।