अन्य प्रदेशों से लौटे साहिबगंज के प्रवासी मजदूर
साहिबगंज रविवार को अन्य प्रदेशों से 874 प्रवासी श्रमिक एवं अन्य लोग साहिबगंज पहुंचे। सभी को प
साहिबगंज: रविवार को अन्य प्रदेशों से 874 प्रवासी श्रमिक एवं अन्य लोग साहिबगंज पहुंचे। सभी को प्रारंभिक जांच के बाद होम क्वारंटाइन के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज साहिबगंज निबंधन किया गया। प्रवासी श्रमिक बसों से साहिबगंज पहुंचे। इनमें झारखंड के अन्य हिस्सों से महाराष्ट्र के 156, उड़ीसा के 3,तमिलनाडु के 41,हरियाणा के 12,यूपी के 54,बिहार के 04, झारखंड के 04, तेलंगाना के 80, दिल्ली के 21,कर्नाटक के 09, गु•ारात के 365, पंजाब के 01,आंध्रप्रदेश के 14,राजस्थान के 75, मध्यप्रेदश के 27, छत्तीसगढ़ 01, चेन्नई के 15, जम्मू के 2 लोग शामिल हैं। जो हटिया पहुंचने के बाद बस से साहिबगंज पहुंचे। साहिबगंज पहुंचे लोगों में रेड •ाोन से 298 आये हैं। मेडिकल टीम ने बताया कि रेड से जो आये हैं। उन्हें प्रारंभिक जांच तथा स्कैंनिग के बाद थ्रोट स्वैप जांच के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज रखा गया है। तथा उनका थ्रोट स्वैप सैंपल लिया जाएगा। जांच में सामान्य पाए जाने के पश्चात सरकार के क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। बा़की सभी लोग जो सामान्य पाए गए हैं उन्हें प्रारंभिक जांच कर एवं भोजन कराकर होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया गया है। श्रमिकों को सही सलामत घर वापस भेजा जा रहा है तथा उनका मेडिकल कार्ड भी निर्गत किया का रहा है।