नए साहित्यकारों को भी मिलना चाहिए मंच
पूर्व रेलवे साहिबगंज के जयशंकर पुस्तकालय में बुधवार को साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल जैक के अध्यक्ष डा. अरविद प्रसाद ने कहा कि जिले में नये साहित्यकारों को भी मंच मिलना चाहिए। साहित्यकारों की ओर से गोष्ठी में कई अन्य साहित्यकारों ने विचार रखे। सेवानिवृत सीआईटी विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में साहित्य के प्रति साहित्यकारों की सोच में परिवर्तन लाना होगा। विजय कुमार ने कविता पाठ भी किया। साहित्यकार अनिरुद्ध प्रभाष ने कहा कि साहित्कारों को साहित्य को समृद्ध् करने के लिए आगे आना चाहिए। साहित्य गोष्ठी की अध्यक्षता हरिप्रसाद तिवारी ने की। गोष्ठी में अभय कुमारउमेश कुमार मोदी भगवती रंजन पांडे विदेश्वरी प्रसाद साह मनोज कुमार हांसदा विजय कुमार तिवारी मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। गोष्ठी में साहिबगंज में अप्रैल माह में साहित्य सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।
साहिबगंज: पूर्व रेलवे साहिबगंज के जयशंकर पुस्तकालय में बुधवार को साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जैक के अध्यक्ष डॉ. अरविद प्रसाद ने कहा कि जिले में नए साहित्यकारों को भी मंच मिलना चाहिए। साहित्यकारों की ओर से गोष्ठी में कई अन्य साहित्यकारों ने विचार रखे। सेवानिवृत्त सीआइटी विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में साहित्य के प्रति साहित्यकारों की सोच में परिवर्तन लाना होगा। विजय कुमार ने कविता पाठ भी किया। साहित्यकार अनिरुद्ध प्रभाष ने कहा कि साहित्कारों को साहित्य को समृद्ध् करने के लिए आगे आना चाहिए। साहित्य गोष्ठी की अध्यक्षता हरिप्रसाद तिवारी ने की। गोष्ठी में अभय कुमार,उमेश कुमार मोदी, भगवती रंजन पांडे, विदेश्वरी प्रसाद साह, मनोज कुमार हांसदा, विजय कुमार तिवारी, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। गोष्ठी में साहिबगंज में अप्रैल माह में साहित्य सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।