Move to Jagran APP

नशाखुरानी गिरोह से यात्रियों की सुरक्षा जरूरी

केंद्रीय रेल यात्री संघ और सेवा भारती की ओर से शनिवार को रेलवे स्टेशन प्रांगण में जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बंशीधर तिवारी एवं सेवा भारती के राष्ट्रीय न्यासी गुरुशरण प्रसाद शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:00 PM (IST)
नशाखुरानी गिरोह से यात्रियों की सुरक्षा जरूरी
नशाखुरानी गिरोह से यात्रियों की सुरक्षा जरूरी

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : केंद्रीय रेल यात्री संघ और सेवा भारती की ओर से शनिवार को रेलवे स्टेशन प्रांगण में जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बंशीधर तिवारी एवं सेवा भारती के राष्ट्रीय न्यासी गुरुशरण प्रसाद शामिल हुए। इसमें प्रधान जिला न्यायाधीश बंशीधर तिवारी ने कहा कि नशाखुरानी गिरोह से यात्रियों की सुरक्षा काफी जरूरी है। लगातार सभी जगह यह कार्यक्रम चल रहा है। केंद्रीय रेल यात्री संघ विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षा का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरु चरण प्रसाद ने कहा कि सेवा भारती सेवा का कार्य करती है। केंद्रीय रेल यात्री संघ झालसा जैसे संगठनों के साथ मिलकर आम जनता के बीच सेवा का कार्य कर रहा है। रेल यात्रियों की सुरक्षा का कार्य पहली प्राथमिकता पर होनी चाहिए। मौके पर साहिबगंज व्यवहार न्यायालय के सीजीएम, रजिस्ट्रार आलोक कुमार सिंह, यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट पुष्कर कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, यादव महासभा के अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, कुमार गौरव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.