विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्टरनेटिव मेडिसिन की नवल किशोर साह को जानकारी नहीं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 07:37 PM (IST)

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिला मुख्यालय के हबीबपुर मुहल्ले में निजी क्लिनिक चलानेवाले नवल कि

अल्टरनेटिव मेडिसिन की नवल किशोर साह को जानकारी नहीं
अल्टरनेटिव मेडिसिन की नवल किशोर साह को जानकारी नहीं

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिला मुख्यालय के हबीबपुर मुहल्ले में निजी क्लिनिक चलानेवाले नवल किशोर साह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन डा. अरविद कुमार को सौंप दी है। इसमें कई चौकानेवाली बातें हैं।

जांच टीम ने नवल किशोर साह के हवाले से लिखा है कि उनके पास एमबीबीएस (एएम) की डिग्री है जो उन्हें अनुभव के आधार पर कोलकाता से मिली है पर उसी में इस बात का भी उल्लेख है कि एमबीबीएस (एएम) की पढ़ाई उन्होंने कोलकाता से की और 2007-2008 में पास किया। जांच रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि नवल किशोर साह ने बताया कि वे अल्टरनेटिव मेडिसिन का पूरा-पूरा मतलब भी नहीं समझते हैं। नवल किशोर साह ने भागलपुर में डा. एके जायसवाल के यहां कंपाउंडर का करने की जानकारी जांच टीम को दी। जांच टीम को अपने दो साल के इनकम टैक्स रिटर्न की भी कापी सौंपी है। हालांकि जांच टीम का कहना था कि आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए वे सक्षम पदाधिकारी नहीं हैं। इसलिए वे इसकी जांच नहीं कर सकते।

गौरतलब हो कि पिछले दिनों मुहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उपायुक्त रामनिवास यादव से शिकायत की थी रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर होने के बाद भी नवल किशोर साह अपने नाम के आगे डाक्टर लिखते हैं तथा सभी प्रकार का इलाज करते हैं। क्लिनिक में अवैध रूप से गर्भपात कराने की बात भी कही थी।

इसके बाद उपायुक्त ने सिविल सर्जन डा. अरविद कुमार को मामले की जांच कराने को कहा था। सिविल सर्जन ने डा. थामस मुर्मू, डा. मोहन पासवान व अमित कुमार की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। उधर, डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को कहा कि गलत करनेवाले लोगों पर हर हाल में कार्रवाई होगी।