राज्य में बढ़ा अपराधियों को मनोबल
प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश नाश घाट स्थित आम बगीचा में बुधवार को कंग्रेस के जिलास्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत प्रखंड कंग्रेस कमिटी द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूकूल मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संचालन मो. बदरूद्दीन ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दल के दर्जनों कर्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अलामगीर अलाम ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आमलोगों सुरक्षित नहीं है।
उधवा(साहिबगंज): प्रखंड के इंग्लिश नाश घाट स्थित आम बगीचा में बुधवार को कांग्रेस के जिलास्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुकूल मिश्रा व संचालन मो. बदरूद्दीन ने किया। मुख्य अतिथि पाकुड़ विधायक आलामगीर अलाम ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आमलोग सुरक्षित नहीं हैं। महिला दुष्कर्म तो पुरुष गोली की शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस ही देश की दिशा व दशा परिवर्तन कर सकती है। कांग्रेस ने मनरेगा गरीबों के लिए शुरू किया था आज मोदी सरकार इसको बंद करने में लगी है। वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए हैं। गरीब भूखे मर रहे हैं। कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक का राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस का नजर सिर्फ इंसान की भलाई एवं उसकी सुरक्षा पर हैं। वहीं प्रदेश महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। कहा कि राज्य की रघुवर सरकार साहिबगंज जिला का पानी बेचकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना बना रही है, जिसका कांग्रेस विरोध कर रही हैं। जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्रा ने भी कार्यकताओं को संगठित होकर कार्य करने की नसीहत दी। मौके पर विधानसभा प्रभारी अख्तर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद बदरुदोजा, तनवीर रजा ,जिला सचिव संदीप घोष, प्रखंड जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अईनुल हक अंसारी, यूथ कंग्रेस के जिला अध्यक्ष एखलाक नदीम, प्रखंड सचिव नयन मिश्रा, जहुर आलम, साहेबगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष राजा यादव, मीडिया प्रभारी शिवम यादव, बास्की यादव, भानु मंडल आदि उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दल के दर्जनों कर्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
पारा शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
उधवा:- एकाकृत पारा शिक्षक संघ उधवा के प्रखंड अध्यक्ष सिराजुल हक राजकुमार यादव, वसुदेव मंडल, हारुन रशीद सहित एक शिष्टमंडल के द्वारा विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को ज्ञापन सौंप कर विधानसभा में पारा शिक्षकों कि मांगों को उठाने कि आग्रह किया।