यूनानी दिवस पर मनी हकीम अजमल खां की जयंती
जिला आयुष चिकित्सा विभाग में मंगलवार को यूनानी दिवस पर हकीम अजमल खां की जयंती मनायी गई। स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जयंती पर हकीम अजमल खां को याद किया गया। उनके तैल्य चित्र पर इस अवसर पर पुष्ण अर्पित किया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डा. वकील कुमार सिंह ने हकीम अजमल खां के जीवन परिचय की जानकारी देते हुए बताया कि यूनानी चिकित्सा की सहायता से व्याधियों की चिकित्सा बहुत ही प्रभावी सुलभ एवं सस्ती तथा निरापद है। यूनानी चिकित्सा से मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। डा. वकील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में झारखंड राज्य में यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी के अधिकांश पद रिक्त हैं। जो चितनीय है साहिबगंज जिले में भी राजकीय यूनानी औषधालय पूर्ण रुप से चिकित्सक विहीन है। इस अवसर पर अनुराधा सिंह सत्यदेव प्रसाद सिंह मु. अनवर अंसारी हरेंद्र सिंह राजेंद्र प्रसाद साह दिलीप कुमार तांती आनंद कुमार तांती सहित अन्य मौजूद थे।
साहिबगंज: जिला आयुष चिकित्सा विभाग में मंगलवार को यूनानी दिवस पर हकीम अजमल खां की जयंती मनायी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने हकीम अजमल खां को याद किया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वकील कुमार सिंह ने बताया कि यूनानी चिकित्सा की सहायता से व्याधियों की चिकित्सा बहुत ही प्रभावी, सुलभ एवं सस्ती तथा निरापद है। यूनानी चिकित्सा से मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। डॉ. वकील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में झारखंड राज्य में यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी के अधिकांश पद रिक्त हैं। जो चितनीय है साहिबगंज जिले में भी राजकीय यूनानी औषधालय पूर्ण रूप से चिकित्सक विहीन है। इस अवसर पर अनुराधा सिंह, सत्यदेव प्रसाद सिंह, अनवर अंसारी, हरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद साह, दिलीप कुमार तांती, आनंद कुमार तांती सहित अन्य मौजूद थे।