विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hemant Soren: '...इसलिए हेमंत को जेल में डाला', कल्पना सोरेन का बड़ा दावा; झारखंडियों से कर दी भावुक अपील

Published: Thu, 30 May 2024 08:38 PM (IST)

कल्पना सोरेन ने कहा कि मोदी सरकार से जब हेमंत सोरेन ने राज्य का अधिकार मांगा तो उन्हें जेल भेज ...और पढ़ें

भाजपा संविधान बदलने की रच रही साजिश : कल्पना
भाजपा संविधान बदलने की रच रही साजिश : कल्पना

संवाद सूत्र, पतना (साहिबगंज)। झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को राजमहल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में पतना के आठगवां फुटबाल मैदान में अंतिम चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार से झारखंड का अधिकार मांगा था, इसलिए उन्हें साजिश के तहत जेल भेज दिया गया। झारखंडियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए हेमंत सोरेन ने जेल जाने से भी परहेज नहीं किया।

कल्पना ने कहा कि जब से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी, उसके साथ केंद्र ने सौतेला व्यवहार किया। इसका जवाब एक जून को आप सभी जनता को अपने वोट से देना है।

उन्होंने कहा कि वोट की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है, जो भारत के संविधान से मिली है। डा भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान से देश चलता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले संविधान बदलने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा वाले सिर्फ वोट के समय ही आदिवासियों की चिंता करते हैं। वोट लेने के बाद कभी आपको देखने तक नहीं आते।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के 11 लाख राशन कार्ड को डिलीट किया। बदले में आपके हेमंत सोरेन की सरकार ने 20 लाख नए हरे राशन कार्ड लोगों को दिया।

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में पीएम आवास की आवंटित राशि को भाजपा शासित राज्य में दे दिया गया। बदले में आपके हेमंत सरकार ने तीन कमरे वाले 20 लाख अबुआ आवास लोगों को दिया। 36 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की राशि 25 करोड़ रुपया से बढ़ाकर 500 करोड़ कर दिया गया है ताकि यहां के युवक को रोजगार करने के लिए दर दर भटकना न पड़े।

यह भी पढ़ें: बिहार STF ने 3 लाख इनामी कुख्यात बदमाश ओंकार सिंह को किया गिरफ्तार, आशुतोष शाही हत्याकांड में रहा है शामिल

बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी, पश्चिमी चंपारण में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; एसी कूलर की तेज हुई डिमांड