भूमि बैंक कानून समाप्त करने को मांझी संघ ने दिया धरना
बोरियो (साहिबगंज): मांझी परगना सरदार संघ के बैनर तले झारखंड राज्य में भूमि बैंक कानून
बोरियो (साहिबगंज): मांझी परगना सरदार संघ के बैनर तले झारखंड राज्य में भूमि बैंक कानून समाप्त करने एवं ग्राम प्रधानों की ओर से ऑनलाइन लगान वसूली आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को बोरियो दामिन डाकबंगला से मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस बोरियो मेन रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय तक गई। प्रखंड कार्यालय में धरना दिया। धरना का नेतृत्व मांझी परगना सरदार संघ के अध्यक्ष सबैया के ग्राम प्रधान मुंशी हांसदा ने किया। धरना के बाद पांच सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा। मांगों में झारखंड में बने भूमि बैंक कानून को अविलंब रद्द करने, पूर्व की भांति ग्रामीण रैयतों को सभी प्रकार की जमीन पर सामुदायिक अधिकार बरकरार रखने, झारखंड राज्य के सभी जिले में बने भूमि बैंक को निरस्त करने, ग्राम प्रधान से ऑनलाइन लगान वसूली के आदेश को रद्द करने, रैयतों से पूर्व की भाति लगान वसूली रसीद द्वारा ऑफ लाइन करने, संथाल परगना कस्तकारी कानून एवं छोटानागपुर कास्तकारी कानून में रैयतों को दिए गए प्राकृतिक संसाधनों पर सामुदायिक अधिकार की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने आदि शामिल है। मौके पर संघ के सचिव अनपा किस्कु, सुना हांसदा, पोलूस मुर्मू, जेठा मरांडी, बाबुलाल मुर्मू, ¨सगराय टुडू, ताला हांसदा थे।