विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंजः मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, समय पर करा लें सत्यापन

By Prem Kumar Mandal Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Mon, 11 May 2026 06:55 PM (IST)

Maiyan Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें सही न पाए ...और पढ़ें

पतना के दिग्घी पंचायत भवन में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन।

पतना के दिग्घी पंचायत भवन में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन।

HighLights

  1. मंईयां सम्मान योजना लाभुकों का भौतिक सत्यापन जारी है।

  2. सत्यापन न होने पर योजना का लाभ बंद हो सकता है।

  3. साहिबगंज में 15 मई 2026 तक चलेगा सत्यापन कार्य।

संवाद सहयोगी, जागरण, पतना (साहिबगंज)। Maiyan Samman Yojana: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में सही नहीं पाए जाने पर लाभुकों का योजना का लाभ बंद किया जा सकता है। इस योजना के तहत लाभुकों को हर महीने 2500 रुपये का भुगतान किया जाता है।

साहिबगंज जिले के खैरबन्नी स्थित बड़ा दिग्घी पंचायत भवन में सोमवार को विभिन्न पेंशन योजनाओं एवं मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। सिर्फ मंईयां सम्मान योजना के 200 से अधिक लाभुकों का सत्यापन पंचायत सचिव अंजली कुमारी व पंचायत सहायक परिमल मंडल की देखरेख में किया गया, जहां लाभुकों के आधार, वोटर कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर व राशन कार्ड का सूची से मिलान किया गया।

इसके बाद लाभुकों से उन सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा ली गई। यह सत्यापन कार्य 15 मई 2026 तक प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में चलेगा। बड़ा दिग्घी पंचायत में कुल 921 मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया जाना है।

बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, इसके लिए भौतिक सत्यापन आवश्यक है। यह कार्य सभी पंचायतों में 15 मई तक चलेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से लाभुकों के सत्यापन कार्य में कर्मियों का सहयोग करने की अपील की। मौके पर वार्ड सदस्य संदीप भगत, सीएससी संचालक पंकज भगत आदि मौजूद थे।

प्रखंड में पंचायतवार मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या

पंचायत का नाम लाभुकों की संख्या
केंदुआ 1468
बड़ा दिग्घी 921
कटहलबाड़ी 665
धरमपुर 670
छोटा रांगा 665
तालझारी 683
लखीपुर 854
अर्जुनपुर 1125
शहरी 731
शिवापहाड़ 1111
मोदीकोला 718
आमडंडा संथाली 275
विशनपुर 1279
कुल 11165