कुष्ठ ईश्वरीय कारण नहीं बैक्टेरिया जनित बीमारी
साहिबगंज: महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ जागरूकता रैली निकाली है। रैली पुराना सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. एके ¨सह, डॉ. मोहन पासवान, डीपीएम राजीव कुमार आदि ने रवाना किया। बाद में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगी। कुष्ठ बैक्टेरिया से होने वाली बीमारी है।
साहिबगंज: महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ जागरूकता रैली निकाली है। रैली पुराना सदर अस्पताल परिसर से सिविल सर्जन डॉ. एके ¨सह, डॉ. मोहन पासवान, डीपीएम राजीव कुमार आदि ने रवाना किया। बाद में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिविल सर्जन ने बताया कि कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगी। कुष्ठ बैक्टेरिया से होने वाली बीमारी है। जिसका निदान व उपचार संभव है।
बरहड़वा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके ¨सह ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
कहा कि घर घर जाकर 13 फरवरी तक सहिया साथी कृष्ठ रोगियों को खोज करेंगे। मौके पर डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. आशीत कुमार, डॉ. रीषव कुमार, निर्मल ¨सह, बीपीएम ज्ञान रंजन, बीडीएम विजय भगत, लेखापाल दिनेश कुमार आदि थे।
उधवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुष्ठ रोगियों की सेवा में कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर खालिक अंसारी ने किया। महात्मा गांधी को याद करते हुए कुष्ठ रोगियों के लिये उनके द्वारा कार्य को याद किया गया। डॉक्टर खालिक अंसारी ने बताया कि कुष्ठ के मरीज से किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। बल्कि ये किसी ईश्वरीय चमत्कार या पाप के कारण नहीं बल्कि बैक्टेरिया से होने वाली बीमारी है। जिसका निदान और उपचार संभव है। मौके पर लैब टेक्निशियन अतुल कुमार, बीटीटी शीला गोस्वामी, धीरेन मंडल, एएनएम ऋतु कुमारी व अन्य उपस्थित थे।
तालझारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान सभी सहिया साथी एमपीडब्ल्यू कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगे। मौके पर डॉ. अनुज कुमार, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, पवन कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, सुरेश राम, अमरेंद्र कुमार आदि थे।
पतना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी केके सिंह ने शपथ दिलाई। मौके पर डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. आशीत कुमार, डॉ. रीषव आदि थे।