मिट्टी धंसने से तीन बच्चे जख्मी
मिट्टी धंसने से तीन ब"ाी घायल
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 06:58 PM (IST)
संस, तालझारी (साहिबगंज): राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान में शुक्रवार अपराह्न गंगा किनारे से घरेलू कार्य के लिए मिट्टी काटने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन बच्चे घायल हो गये है। इनमें से एक बच्ची गंभीर है। परिजनों ने बताया कि भागवत मंडल की पुत्री नंदनी कुमारी (8 वर्ष), कन्हैया मंडल की पुत्री करिश्मा कुमारी (7 वर्ष) व अश्लोक यादव का पुत्र अंगेश कुमार (13 वर्ष) मिट्टी काटने गया था। इसी दौरान तीनों मिट्टी धंसने से उसमें दब गये। पास में गंगा नदी में स्नान कर रहे लोगों ने घटना को देख आनन फानन में सभी को इलाज हेतु साहिबगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। जहां नंदिनी कुमारी की स्थिति नाजुक बनी हुई है और अंगेश कुमार व करिश्मा कुमारी खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें