राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए टीम का चयन
9 वीं सीनियर झारखंड राज्यस्तरीय पुरूष ग्रीको रोमन फ्रिस्टाईल व महिला फ्री-स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता 201
संस, साहिबगंज : 19 वीं सीनियर झारखंड राज्यस्तरीय पुरुष ग्रीको रोमन फ्री-स्टाइल व महिला फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज जिले की टीम का चयन रविवार को बड़ी पंचगढ़ जिरवावाड़ी स्थित कार्यालय में किया गया। पुरुष वर्ग रोमन फ्री-स्टाइल में रोहित कुमार, संतोष, टुनटुन, मनीष, कुंदन, आशीष, कृष्ण, सुशांत सौरव, दीपक कुमार, बबन यादव व पुरुष ग्रीक वर्ग में सूरज, मुकेश अंगद कुमार यादव, अनिकेत कुमार, अदिल कुमार, सुनिल कुमार, अंगद कुमार, अमित कुमार, मो. कैफ अंसारी, आदित्य चौधरी का चयन किया गया। छात्रा फ्री-स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा, सुषमा, श्वेता कुमारी, बेबी कुमारी, शर्मिला कुमारी, पूनम व सोनी का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को 26 व 28 अक्टूबर को पलामू में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेने भेजा जाएगा। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव नमिता कुमारी ने दी।