किसान मोर्चा का तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में धरना
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर झारखंड राज्य किसान सभा ने सोमवार को तीनपहाड़ स्टेशन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।
संवाद सहयोगी, तीनपहाड़ : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर झारखंड राज्य किसान सभा ने सोमवार को तीनपहाड़ स्टेशन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। अध्यक्षता किसान मोर्चा के गंगाधर यादव ने की। इसके माध्यम से कृषि कानून वापस लेने, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े मूल्य वापस लेने, रेल यात्रा के बढ़े भाड़ा को कम करने और पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र चालू करने की मांग की गई। झारखंड राज्य संयुक्त किसान सभा के प्रखंड अध्यक्ष मो सज्जाद ने कहा कि सरकार किसानों के अनाज को औने पौने दाम में खरीदकर अदानी के गोदामों में डालने के लिए यह काला कानून बनाया है। सरकार को यह काला कानून वापस लेना ही होगा। कार्यक्रम में कौशल्या देवी, गोपाल मंडल, छोटू अंसारी, इम्तिया•ा अंसारी, सोनू गुप्ता, मेनुल अंसारी आदि शामिल थे।