महाराजपुर में आज निकलेगी कलश शोभायात्रा
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप गंगा तट पर श्री श्री 10
तालझारी (साहिबगंज) : महाशिवरात्रि पर महाराजपुर रेलवे स्टेशन के समीप गंगा तट पर 108 महारुद्र यज्ञ बुधवार से प्रारंभ हो रहा है। सुबह सात बजे 5001 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मंटू राय ने बताया कि यहां भव्य मेला भी लगता है। जहां लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशा, नृत्य का आयोजन, तारामाची, ब्रेक डांस लगाए गए हैं। अयोध्या से आये महात्माओं के द्वारा संध्या समय सात दिवसीय प्रवचन तथा भक्ति रस का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मंटू राय सहित सचिव सह उपमुखिया संजय साह, कोषाध्यक्ष टुनटुन महतो, उपकोषाध्यक्ष कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष मोहन मरांडी, उपसचिव नरेश महतो, मेला संचालक बिरजू महतो, मेला प्रभारी पंकज कुमार, जय प्रकाश भगत, विवेकानंद पांडेय, केदारनाथ साह, डॉ सियाराम सिंह, गंगा सिंह, रामवृक्ष महतो, प्रिस कुमार मोदी, शिव कुमार चौरसिया, सुनील मंडल, बिलो चौरसिया, संतोष कुंवर, संतोष सिंह, योगेंद्र मंडल सहित अन्य सदस्य सहयोग कर रहे हैं।