Move to Jagran APP

बाढ़ से हुई क्षति का सही आकलन कर दें मुआवजा

रविवार को झाविमो प्रखंड इकाई की ओर से काला दिवस के मौके पर राजमहल नगर क्षेत्र में रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:16 AM (IST)
बाढ़ से हुई क्षति का सही आकलन कर दें मुआवजा

संवाद सहयोगी, राजमहल(साहिबगंज): रविवार को झाविमो प्रखंड इकाई की ओर से काला दिवस के मौके पर राजमहल नगर क्षेत्र में रैली निकाली गई। प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष कुमार के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की उपस्थिति में सिंहीदलान से हाटपाड़ा चौक तक निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये तथा क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े विभिन्न समस्याओं को उठाया। कार्यकर्ताओं ने राजमहल के निचले क्षेत्रों में बाढ़ से हुई क्षति का सही आकलन कर उसका मुआवजा एवं राहत प्रदान करने की मांग की। साहिबगंज को अविलंब खासमहल से मुक्त करने, राजमहल से मानिकचक के बीच गंगा पुल निर्माण करने, पत्थर उद्योग की बढ़ी हुई रायल्टी को वापस लेने, प्रधानी रसीद से लगान लेने की मांग भी की गई। मौके पर गुलाम सरवर, हाजी मखदूम, आशा देवी, निखिल यादव, मसीह टुडू, हरिलाल सिंह यादव, प्रीतम यादव, कैलाश राय सहित अन्य भी मौजूद थे।

loksabha election banner

तालझारी: जन समस्याओं को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने तालझारी व मंडरो में काला बिल्ला लगा जुलूस निकाला। रविवार को शहीद चौक से जुलूस निकाला गया। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने साहिबगंज में खासमहाल समाप्त करने में बेमानी है। भाजपा ने सीएनटी व एसपीटी एक्ट के साथ छेड़छाड़ किया उसे अविलंब संशोधन करनी चाहिए। अन्यथा पार्टी इसके विरोध में सड़क पर उतरेंगी। इस मौके पर आशा देवी, मनोज ठाकुर, विवेक यादव, प्रीतम कुमार, निखील यादव, भवानी साह, टुनटुन राय सहित दर्जनों कार्यक्रता उपस्थित थे।

मंडरो: खासमहाल की लीज बंदोबस्ती के नाम पर राजनीति करने के विरोध में रविवार को झाविमो कार्यकर्ताओं ने मंडरो में धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य बाबूराम मुर्मू ने कहा कि स्वयं राज्य के नेतृत्वकिर्ता अपनी ही जनता को दिग्भ्रमित कर ठगने का प्रयास कर रहे है। वर्षों से यहां रहने वाले 86 बस्तियों के निवासियों को प्रत्येक चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री मालिकाना हक दिए जाने की बात करते रहे हैं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी, निसार अहमद, अब्दुल, श्रीराम मंडल, महफू•ा अंसारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.