Move to Jagran APP

संगठन मजबूती के लिए कमेटी का विस्तार जरूरी: पंकज मिश्रा

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने किया। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, जिलाध्यक्ष शहजहांन अंसारी उपस्थिति थे। केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए क

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 04:40 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 04:40 PM (IST)
संगठन मजबूती के लिए कमेटी का विस्तार जरूरी: पंकज मिश्रा
संगठन मजबूती के लिए कमेटी का विस्तार जरूरी: पंकज मिश्रा

बरहेट(साहिबगंज): झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पंकज मिश्रा, जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, जिलाध्यक्ष शहजहान अंसारी उपस्थित थे। केंद्रीय सचिव सह विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कमेटी का विस्तार जरूरी है।

loksabha election banner

कहा कि समिति में जिन का भी चयन किया गया है, वह पार्टी के लिए समय निकालकर काम करें। इससे क्षेत्र में झामुमो की नींव और मजबूत हो। इसके साथ ही महिला मोर्चा के गठन पर महिला प्रखंड कमेटी को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रखंड कमेटी में साहिबगंज बंदरगाह को सिदो-कान्हू के नाम पर रखा जाए। इसके साथ ही देवघर एयरपोर्ट का भी नाम सिदो-कान्हू के नाम पर ही रखा जाए। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी द्वारा प्रखंड कमेटी के विस्तार से संबंधित घोषणा की। जिसमें सुनीराम हांसदा, बाबूजी हेंब्रम, अब्दुल मजीद, डहरू साह, उदय बेसरा, समसुल अंसारी को प्रखंड उपाध्यक्ष, विश्वनाथ पंडित, अजय गुप्ता ,तोनल किस्कू, साधु ठाकुर, चंदन मुर्मू, नसीम अंसारी, बर्नाड मरांडी को उपसचिव, पुसा टुडू को कोषाध्यक्ष, शिबू मरांडी, बल्लू हांसदा, सिफारत मोमिन,  अर्जुन, विनय, सलाम अंसारी को संगठन मंत्री, मनोज तुरी तथा अरशद मीडिया प्रभारी इसके अलावा अजीत भगत, जलहाई सोरेन, निमाई मुर्मू, अहमद, अजीमुद्दीन को सदस्य के रूप में चयन किया गया, जबकि महिला मोर्चा के माधुरी सोरेन को प्रखंड अध्यक्ष, बेनाडेड मुर्मू उपाध्यक्ष, साजोनी मुर्मू को सचिव, बेनाडेड किस्कू को कोषाध्यक्ष  बनाया गया। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव मजबूर रहमान ने किया। मौके पर मोहम्मद नूर हुसैन, परवेज आलम, जिला सचिव सुरेश टुडू, नजरुल इस्लाम, जमाल अंसारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.